Crime

12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार*   *पारिवारिक रंजिश में हुई वारदात, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा* 

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित जुगीदारू गांव में 12 वर्षीय बालक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक अर्जुन बान सिंह की हत्या पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार चन्द्र मोहन बान सिंह ने की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

 

घटना की शुरुआत 22 मई 2025 को शाम करीब 6.30 बजे हुई, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के अर्जुन बान सिंह की हत्या कर दी गई है। मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। मृतक के पिता सिंकुर बान सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बड़ालगिया हाट बाजार समान खरीदने गए थे। जब वे शाम में घर लौटे, तो उनकी 9 वर्षीय बेटी अनीता ने बताया कि शाम 5 बजे के करीब चन्द्र मोहन बान सिंह चाकू लेकर आया और गुस्से में अर्जुन का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 83/2025, दिनांक 22.05.2025 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया।

 

अनुसंधान के क्रम में 23 मई की सुबह पुलिस ने आरोपी चन्द्र मोहन बान सिंह को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

 

नाम: चन्द्र मोहन बान सिंह

 

उम्र: 30 वर्ष

 

पिता: लुकना बान सिंह

 

निवासी: ग्राम जुगीदारू, पोस्ट-बड़ालगिया, थाना-मुफ्फसिल, जिला-पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा

 

 

बरामद सामान:

 

लोहे का चाकू

 

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:

 

1. पु०अ०नि० चन्द्र शेखर, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना

 

 

2. पु०अ०नि० मिथुन कुमार

 

 

3. स०अ०नि० यदुनंदन महतो

 

 

4. स०अ०नि० दशरथ टुडू

 

 

5. अन्य सशस्त्र बल

 

 

 

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके।

Related Posts