Regional

संविधान बचाओ रैली” को लेकर कांग्रेस तैयार* *लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश* 

 

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित “संविधान बचाओ रैली” को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शनिवार को आयोजित इस रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के सभा कक्ष में अंतिम रणनीतिक बैठक की।

 

रैली सुबह 11 बजे चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—शहीद पार्क चौक, सदर अस्पताल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटाघर चौक, कोर्ट मार्ग, सरदार पटेल चौक सहित अन्य स्थानों से गुजरते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंचेगी। इसके उपरांत सभा कक्ष में एक आमसभा आयोजित की जाएगी।

 

*रैली का उद्देश्य और संदेश:*

इस रैली के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा,

 

> “यह केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा का आह्वान है। संविधान पर योजनाबद्ध हमले हो रहे हैं, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी। हम संविधान को कमजोर नहीं होने देंगे।”

 

 

 

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर केंद्र सरकार के माध्यम से बार-बार चोट की जा रही है, जिसे लेकर कांग्रेस जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन कर रही है।

 

*समर्थन और नेतृत्व:*

रैली में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पर्यवेक्षक डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।

 

*सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारी:*

जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि रैली की विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सभी प्रतिभागियों से शांति और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

 

मंत्रणा बैठक में शामिल हुए नेता:

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रवक्ता त्रिशानु राय, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, राम सिंह सावैयां, राकेश सिंह, सुभाष राम तुरी, सुशील दास, जोसेफ केसरिया, रमेश बोदरा, राम लुगुन और विशाल बोदरा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts