शीर्षक: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ भारत की जरूरत: तुलसी भवन संगोष्ठी में बोले रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने कहा – विकास के लिए एक साथ चुनाव जरूरी
जमशेदपुर । बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में शनिवार को “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में एक साथ चुनावों की आवश्यकता, संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि “एक राष्ट्र-एक चुनाव” केवल चर्चा का विषय नहीं बल्कि आज के भारत की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल विकास बाधित होता है, बल्कि संसाधनों का अपव्यय भी होता है।
सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि 129वां संविधान संशोधन विधेयक इस दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे देश में स्थायित्व, सुशासन और संसाधनों की बचत सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि 62 में से 32 राजनीतिक दलों और 83% आम नागरिकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रसेनजित तिवारी, संजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, एनजीओ, अधिवक्ता संघ, व्यवसायी संघ के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक शामिल हुए।
विशिष्ट उपस्थिति में मुरलीधर केडिया, विकास सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, अरुण सिंह, मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, कुसुम पूर्ति, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, मिली दास, सुबोध झा, प्रेम झा,
नीतीश कुशवाहा, मुचिराम बाउरी, सागर राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, कौस्तव राय समेत हजारों नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रसेनजित तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संजीव सिंह ने किया।