गोलमुरी ख्वाजा कॉलोनी में महिला के साथ अश्लील हरकत, पति की पिटाई*
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के ख्वाजा कॉलोनी में 23 मई की शाम एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शाम करीब 6:30 बजे जफर अब्बास नामक व्यक्ति उसके घर आया। आरोपी ने पहले महिला के पति के साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिकायत के अनुसार, जब महिला अपने पति को बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जफर अब्बास कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल पति का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।