Regional

जमशेदपुर में 25 मई को होगी “संविधान बचाओ रैली”, कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता होंगे शामिल

 

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आगामी 25 मई को जमशेदपुर के साकची में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन अपराह्न 3:00 बजे से किया जाएगा। इसकी जानकारी होटल गंगा रिजेंसी में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रदेश सचिव सह साकची प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने दी।

 

उन्होंने बताया कि इस रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, सांसद गुरमीत सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री राधाकृष्णन किशोर, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ जनमत तैयार करेंगे।

 

रैली की तैयारी को लेकर प्रचार-प्रसार हेतु बैनर, पोस्टर, होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, वहीं कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण दे रहे हैं। प्रेस वार्ता में एल. बी. सिंह, राकेश साहू, राजेश चौधरी, विनोद यादव, प्रमोद मिश्र, संगीता ओझा, और हरिहर प्रसाद भी उपस्थित थे।

Related Posts