झारखंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप पहले दिन पश्चिमी सिंहभूम की तीन महिला एथलीटों ने जीते कांस्य पदक

चाईबासा/चक्रधरपुर: चंदनकियारी स्टेडियम, बोकारो में आयोजित 14वीं झारखंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पश्चिमी सिंहभूम जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में लक्ष्मी पिंगुवा ने 4.31 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में सीता देवगम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में तुरी कांडेयांग ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इन उपलब्धियों से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन हुआ है।
इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम से कुल 17 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
जिले की इस सफलता पर सांसद सह जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की मुख्य संरक्षक जोबा माझी, विधायक जगत माझी, संरक्षक मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष निरज संदवार व बलराज हिंदवार,
सचिव अजय नायक और कोषाध्यक्ष दीपक पासवान सहित समस्त खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।