Law / Legal

झारखंड में 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला, जमशेदपुर समेत कई जिलों को मिले नए डीसी*

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची। झारखंड सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों (DC) का तबादला और नई पदस्थापन की है। इस बदलाव के तहत जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा, दुमका, कोडरमा, पलामू, जामताड़ा, गढ़वा, देवघर, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यक्षमता और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

चंदन कुमार बने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त

*जमशेदपुर को मिला नया उपायुक्त*

जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल को हटाकर उनकी जगह कर्ण सत्यार्थी को नया उपायुक्त बनाया गया है। कर्ण सत्यार्थी अब तक गुमला के डीसी थे। वहीं, प्रेरणा दीक्षित को गुमला का नया उपायुक्त बनाया गया है, जो झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (JIADA) की एमडी थीं।

*अन्य जिलों में भी बड़े बदलाव*

– आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का डीसी नियुक्त किया गया है।
– निदेशक बागवानी फैज अहमद को रामगढ़ का डीसी बनाया गया है।
– निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी आदित्य रंजन अब धनबाद के डीसी होंगे।
– निदेशक उच्च शिक्षा रामनिवास यादव को गिरिडीह का डीसी बनाया गया है।
– डायरेक्टर झारखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर आर रोनिता को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है।
– सरायकेला-खरसावां के डीसी रवि शंकर शुक्ला का तबादला कर उनकी जगह नीतीश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
– निदेशक प्राथमिक शिक्षा शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग का डीसी बनाया गया है।
– रांची के कृषि निदेशक कुमार ताराचंद को लोहरदगा का डीसी नियुक्त किया गया है।
– झारक्राफ्ट की एचडी कार्तिकश्री जी को चतरा का डीसी बनाया गया है।
– दुमका के उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा को दुमका का डीसी बनाया गया है।
– डीडीसी कोडरमा ऋतुराज को कोडरमा का डीसी बनाया गया है।
– समीर एस को पलामू का डीसी नियुक्त किया गया है।
– रवि आनंद को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है।
– रांची के डीडीसी दिनेश कुमार यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया है।
– गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का डीसी बनाया गया है।
– निदेशक पर्यटन अंजली यादव को गोड्डा का डीसी नियुक्त किया गया है।
– रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिम सिंहभूम का डीसी बनाया गया है।
– झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कंचन सिंह को सिमडेगा का डीसी बनाया गया है।

*तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू*

झारखंड सरकार द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts