Crime

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, DLSA ने परिजनों को दिलाया सहायता का भरोसा चाईबासा सदर अस्पताल में हुआ अंतिम उपचार, PLV ने निभाई सक्रिय भूमिका

 

चाईबासा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), चाईबासा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना पीड़ित के परिजनों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई।

घटना के अनुसार मृतक हुरदुब कुंकल, पिता टाबा कुंकल, ग्राम एवं पोस्ट पंगा, थाना मंझारी निवासी था। दिनांक 29 मई को सुबह करीब 8 बजे वह साइकिल से लकड़ी लेकर बेचने निकला था। दोपहर लगभग 3 बजे एक तेज रफ्तार मोटरगाड़ी (संख्या JH05D Z2374) ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही PLV सूरज कुमार ठाकुर ने सदर अस्पताल पहुंचकर मौके की जानकारी ली और विधिक प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने OD पेपर तैयार कर सदर थाना में सूचना दी तथा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाई। इस कार्य में अन्य PLV सदस्यों ने भी सहयोग किया।

DLSA की ओर से PLV ने मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना से संबंधित मिलने वाली विधिक सहायता और मुआवजा आदि की जानकारी दी। इस पहल से पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

Related Posts