कोल्हान विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित “विश्व प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” थीम पर हुआ आयोजन, विविध प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मई 2025 को एक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम थी – “विश्व प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”। ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गीता सोय, विभागाध्यक्षा, अर्थशास्त्र विभाग ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय शिक्षकों कमला बनरा एवं जयराम हेस्सा, साथ ही सभी छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री विमल किशोर बोयपाई, शिक्षक, माध्यमिक विद्यालय, आसनपाठ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ललिता सुन्डी, विभागाध्यक्षा, इतिहास विभाग, महिला कॉलेज चाईबासा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने हेतु सजग व संकल्पित बनें।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस अवसर पर पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:
नारा लेखन प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: खगेश लागुरी
द्वितीय स्थान: विमल बारजो
चित्रांकन प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: नन्दी श्री कुंकल
द्वितीय स्थान: रांदो सावैयाँ
पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: द्वितीय समसत्र
द्वितीय स्थान: प्रथम समसत्र
अवशिष्ट पदार्थों का नवाचारपूर्ण उपयोग प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: रश्मी चात्तार
द्वितीय स्थान: सविता होन होनहागा
पर्यावरणीय विषयक सेमिनार:
प्रथम स्थान: विमल बारजो
द्वितीय स्थान: विनीता तियू
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया।
पौधारोपण के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण दिवस का संदेश जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सोमनाथ, विमल, विनीता, गणेश, रांदो, नन्दी श्री एवं मानसिंह सहित सभी विद्यार्थियों की सराहनीय भूमिका रही।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए एक शैक्षणिक अनुभव रहा, बल्कि पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी प्रकट करता है। कोल्हान विश्वविद्यालय की यह पहल आने वाले वर्षों में छात्रों को पर्यावरणीय मुद्दों पर सजग और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।