Crime

रांची हथियार खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी, 5 अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार

न्यूज़ लहर संवाददाता
*रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हेहल अंचल के पीछे अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) के दिशा-निर्देश में तथा पुलिस उपाधीक्षक (कोतवाली) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1.हर्ष कुमार विश्वकर्मा (उम्र 19 वर्ष), पिता – गगन देव विश्वकर्मा, निवासी – रवि स्टील, श्रीनगर कॉलोनी, थाना – रातु, रांची
2.अनुज महतो (उम्र 19 वर्ष), पिता – दिनेश महतो, निवासी – कमड़े, थाना – रातु, रांची
3.अंकुर कुमार सिंह, पिता – अरुण सिंह, निवासी – कमड़े, थाना – रातु, रांची
4.अभिषेक कुमार उर्फ सन्नी, पिता – स्व. उद्श्वर राम, निवासी – पंडरा, रांची
5.मंतोष कुमार उर्फ पैन्डी (उम्र 27 वर्ष), पिता – दिनेश दास, निवासी – विजय पथ कॉलोनी, थाना – पंडरा, रांची
छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई। सभी अभियुक्तों को मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 287/25, दिनांक 01.06.2025 को भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-b)a / 25(1-B)e / 26 / 25(6) / 35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।

Related Posts