सीजीपीसी उड़ा रही है संविधान की धज्जियाँ, भगवान सिंह अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रधान बनाना चाहते हैं: निशान सिंह*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है प्रधान पद के उम्मीदवार निशान सिंह ने सीजीपीसी पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि भगवान सिंह संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और साकची गुरुद्वारा का प्रधान अपने पसंदीदा प्रत्याशी को बनाना चाहते हैं।
बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए सीजीपीसी और सरदार भगवान सिंह पर जमकर बरसे। एक बयान जारी कर निशान सिंह ने कहा कि साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार होता आया है और आगे भी ऐसे ही होता रहेगा इसमें किसी का भी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। निशान सिंह ने सीजीपीसी द्वारा करायी गई धार्मिक स्क्रूटिनी (जांच परीक्षा) को भी अवैध करार देते हुए कहा है कि स्क्रूटिनी प्रक्रिया को समानांतर कराया जाने को संविधान के विरुद्ध बताया। निशान सिंह ने कहा सीजीपीसी राजनीतिक अखाड़ा बनती जा रही है और इसके प्रमुख भगवान सिंह केवल अपने पसंदीदा व्यक्तियों को ही तरजीह देते हैं उनके ग़लत सिद्धांत के विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों को बाहर करने के हथकंडे अपनाते हैं।
निशान सिंह ने कहा साकची की संगत उनके साथ है और साकची का चुनाव साकची गुरुद्वारा के संविधान अनुसार ही संपन्न होगा।