Regional

सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” थीम पर रेल सिविल डिफेंस ने किया वृक्षारोपण* 

 

 

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” थीम के तहत बागबेड़ा डीबी रोड स्थित वायरलेस मैदान में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान नीम, गुलमोहर और पीपल के कुल 25 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने सभी वालंटियर्स को वृक्षों की सुरक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

वृक्षारोपण में प्रमुख रूप से वालंटियर्स शंकर प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, रितेश गुहा, डी आनंद राव, गुलशन कुमार, कंचन कुमारी, तेजीता, सरस्वती मुर्मू, पी. हरी बाबू, पूरण मुखी, सागर कुमार शाह और राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

 

इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि हर एक वृक्ष पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृक्ष न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जीवनदायिनी छांव, फल और प्राकृतिक संतुलन भी बनाए रखते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

 

रेल सिविल डिफेंस का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Related Posts