विश्व पर्यावरण दिवस पर “हो” समाज महासभा ने चलाया सफाई अभियान* *कला एवं संस्कृति भवन से लेकर मयूर होटल तक सफाई कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा एवं महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में शहर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड ने किया।
सफाई कार्य की शुरुआत कला एवं संस्कृति भवन परिसर से की गई, जो आईटीआई कैंपस, डीसी ऑफिस मेन गेट, राजू डाबा, फॉरेस्ट ट्रेनिंग स्कूल, वाईल्ड जिंजर, नेहरू चौक और मयूर होटल के आसपास तक चला। इस दौरान रास्ते में पड़े कूड़े-कचरे, प्लास्टिक और कागजों को एकत्र कर साफ किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखना, गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव और स्थानीय लोगों को जागरूक करना था। लोगों को बताया गया कि प्लास्टिक प्रदूषण, जैव विविधता की हानि और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं सीधे हमारे जीवन पर असर डाल रही हैं। स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से ही इन खतरों से बचा जा सकता है।
इस मौके पर महिला महासभा की अध्यक्ष अंजु सामड, युवा महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पुरती, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा, सचिव ओएबन हेम्ब्रम, सदर अनुमंडल सचिव अशीष तिरिया, जगन्नाथपुर पूर्व अनुमंडल सचिव सिकंदर तिरिया, रेंगो सामड, सुरेश पिंगुवा, दूदूगर पिंगुवा, थॉसम बिरूवा, टाटाराम सामड, पवन विश्वजीत बिरूवा, योगेश्वर पिंगुवा, प्रमिला बिरूवा, जामदार हेम्ब्रम, यशमति सिंकू, एरिक बिरूवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान के अंत में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि समाज और पर्यावरण की रक्षा के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।