*कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक आयोजित की*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे से आयोजित की गई बैठक में अग्रणी संगठन विभाग के सभी चेयरमैन और अध्यक्षगण शामिल हुए
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सभी प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने विभाग में प्रखंड स्तर पर संगठन सृजन अभियान की बैठक आयोजित करें उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को दो दो नुक्कड़ सभा का आयोजन सुनिश्चित करना होगा ताकि जनता की समस्याओं को सुना जा सके और उनका समाधान किया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि मांग पत्र को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सौंपकर समस्या समाधान का प्रयास किया जाए
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों के बीच गेट मीटिंग का आयोजन कर उनकी समस्याओं को समझा जाए साथ ही उन्होंने संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया और कहा कि सभी विभाग नये लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएं उन्होंने समयबद्ध प्रखंड कमिटी एवं मंडल कमिटी के गठन पर भी बल दिया और कहा कि हरहर में 12 जून तक कमिटी का गठन कर जिला कांग्रेस कार्यालय को सूची प्रेषित की जाए
बैठक में सेवादल मुख्य संगठक अरविंद साहू महिला सेवादल संगठक रीता शर्मा महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन लखिंदर करूवा पंचायतीराज विभाग चेयरमैन पवन कुमार बबलू ओबीसी विभाग चेयरमैन दिबेश राज जमशेदपुर नगर सुरेन्द्र शर्मा आरटीआई विभाग चेयरमैन कमलेश कुमार सोशल मिडिया विभाग चेयरमैन राजकुमार वर्मा प्रतिनिधि युवा कांग्रेस राकेश साहू एनएसयुआई प्रतिनिधि निखिल कुमार जिला कांग्रेस द्वारा नियुक्त विभागवार समन्वयक में युवा कांग्रेस अवधेश सिंह एनएसयुआई समन्वयक रजनीश सिंह महिला कांग्रेस समन्वयक सीताराम चौधरी किसान विभाग समन्वयक अरुण कुमार सिंह अल्पसंख्यक विभाग समन्वयक शफी अहमद खान अनुसूचित जाति विभाग समन्वयक रंजीत राम मुख्य रूप से शामिल हुए
बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया इस बैठक में जिला कांग्रेस ने आगामी समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तय की और सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अपना कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।