भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देकर याद किया उनका बलिदान

जमशेदपुर। आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता संग्राम के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साकची गोलचक्कर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, पोरेश मुखी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमरजीत सिंह राजा, अमित सिंह, किशोर ओझा, राम सिंह मुंडा, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक झा, काजू शांडिल, संजय मुंडा, विजय सोय, विनोद ओमंग, बिरेन मुर्मू, दीपक सुंडी, गणेश मुंडा, निर्मल हेंब्रम, विनोद माझी, प्रकाश शांडिल, चिंटू सिंह और विनय खुराना समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘बिरसा मुंडा अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ वीर बिरसा मुंडा के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युवाओं को संगठित कर सशस्त्र आंदोलन किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बिरसा मुंडा की शहादत पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 25 साल की अल्प आयु में आदिवासी अस्मिता की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिरसा मुंडा के बलिदान की गाथा हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।