Regional

*बिरसा मुंडा की याद में कांग्रेस द्वारा स्मृति सभा का आयोजन*

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में सोमवार को एक स्मृति सभा का आयोजन किया गया। सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आंदोलन से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलित तथा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि जिस प्रकार बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर अत्याचार व अन्याय के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया था, उसी तरह आज भी उनसे प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की जरूरत है। स्मृति सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां, शिक्षा विभाग के चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, साकरी दोंगो, चंद्र भूषण बिरुवा, मंडल अध्यक्ष सिंगराय गोप, वरीय कांग्रेसी राजेंद्र कच्छप, सुरसेन टोपनो, रवि कच्छप, संतोष सिन्हा, मो. अरसलाम, नंद गोपाल दास, कृष्णा पुरती, अशोक कुजूर, आशीष पाल, सुभाष राम तुरी, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Posts