चुनाव समिति का फैसला, निशान सिंह होंगे साकची गुरुद्वारा का प्रधान*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।साकची गुरुद्वारा चुनाव समिति के संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने फैसला देते हुए निशान सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए प्रधान घोषित कर दिया। मंगलवार को संपन्न हुई स्क्रूटनी में प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार सुखविंदर सिंह राजू उपस्थित नहीं हुए जिस कारण निशान सिंह को साकची के निबंधित सविंधान अनुसार 2025-28 तक के लिए प्रधान घोषित कर दिया गया।
आज के घटनाक्रम अनुसार आज सुबह दोनों उम्मीदवारों सरदार निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू को स्क्रूटनी के लिए मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में ने आमंत्रित किया था परंतु सुखविंदर सिंह राजू को लगातार बुलाने के बावजूद वे धार्मिक जांच परीक्षा में शामिल होने के लिए नहीं आए। चुनाव संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया साकची गुरुद्वारा के सविंधान पूरी की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टीयों का आभार व्यक्त किया जिनके दिशा निर्देश पर वे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में सफल हुए हैं।