अहमदाबाद यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर जिला कांग्रेस ने गहरा दुख प्रकट किया : आनंद बिहारी दुबे*

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया का यात्री विमान का हृदय विदारक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण भारी संख्या में भारतीय यात्रीगण, ब्रिटेन के यात्रीगण, पूर्व मुख्य मंत्री गुजरात, एयर इंडिया के पायलट, स्टाफ एवं विमान टकराने वाले बिल्डिंग में रहने वाले निवासी तथा विमान में सवार चिकित्सकों की अकष्मिक मृत्यु दुर्घटना हो जाने पर गहरा दुख प्रकट किया। जिलाध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि इस दुखद घटना में मृत लोगों के परिवारजनों को ईश्वर शक्ति प्रदान करें। इस घटना पर जिला कांग्रेस कमिटी गहरा शोक व्यक्त करती है।