Regional

एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

 

न्यूज़ लहर संवाददाता

जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के दुखद निधन का समाचार अत्यंत स्तब्ध करने वाला और पीड़ादायक है। कहा कि उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हादसे में हताहत अन्य यात्रियों के प्रति भी संवेदना प्रकट की और कहा कि यह दुर्घटना पूरे देश को शोकसंतप्त कर गई है। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। साथ ही, घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। यह समय हम सबको एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का है।

Related Posts