Regional

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत को समर्पित केन्द्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बता रही है। इसी क्रम में, गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के तत्वावधान में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली भारत तथा विकास के साथ विरासत को समर्पित केन्द्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले, दूसरे एवं तीसरे कार्यकाल की आरंभिक नीतियों और प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विदेश नीति में बदलाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए कार्यों और वैश्विक मंचों पर भारत की नई भूमिका को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

इस दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, आलोक वाजपेयी, शशि सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, रीता मिश्रा, जिला पदाधिकारी प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, संजीव कुमार, सुबोध झा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, नीतिश कुशवाहा, रमेश बास्के, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, अमित सिंह, संजीत चौरसिया, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, अजय श्रीवास्तव, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, अमित मिश्रा, सुदीप कुमार डे, युवराज सिंह, बबलू गोप, श्वेता कुशवाहा, चिंटू सिंह समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts