weather report

*राँची और झारखण्ड के अगले पाँच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान*

न्यूज़ लहर संवाददाता
राँची। झारखण्ड के मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में अगले पाँच दिनों तक बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने तथा मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना और ठंडा बना रहने की संभावना है।

राँची में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने झारखण्ड राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में राँची, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज शामिल हैं। येलो अलर्ट का मतलब है कि इन इलाकों में मौसमी गड़बड़ी की आशंका है और स्थानीय नागरिकों को सतर्क व सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति पर नजर रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Related Posts