जमशेदपुर में जाम मुक्ति को लेकर कांग्रेस सख्त, ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर।शहर में जाम की गंभीर समस्या को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि एग्रिको से साकची गोलचक्कर और कालिमाटी रोड पर जाम की वजह फ्लाईओवर और फोरलेन की कमी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और वर्तमान विधायक सरयू राय दोनों ने वादे किए लेकिन जमीन पर कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस अब ओवरब्रिज निर्माण को लेकर आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन और सरकार से सीधा संवाद किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कांग्रेसजन सड़क पर उतरेंगे। करनडीह और सुंदरनगर में भी फ्लाईओवर की जरूरत बताई गई। साथ ही उन्होंने झारखंड में बंगाली, उड़िया, भोजपुरी, अंगिका और मैथिली भाषा की पढ़ाई स्कूलों में शुरू करने की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आनन्द बिहारी दुबे, सुखदेव सिंह मल्ली, सामता कुमार, रजनीश सिंह, ऊषा सिंह, नलिनी सिन्हा, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा, इंदुभूषण यादव, संजय सिंह आज़ाद, ब्रजेंद्र तिवारी मौजूद थे।