Regional

खूंटपानी में कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक संपन्न, नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र जन-जन तक संगठन विस्तार और संविधान रक्षा का लिया संकल्प

न्यूज़ लहर संवाददाता
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के चुरगुई स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठन सृजन वर्ष 2025 अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सकारी दोंगो ने की।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाना सभी कांग्रेसजनों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव छोटेराय किस्कु ने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जाकर जनसंपर्क मजबूत करने की जरूरत है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है, जिसे मजबूती से स्वीकार करते हुए हमें जनआंदोलन खड़ा करना होगा।

बैठक में नव नियुक्त प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। नव नियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मांझी मुंडरी और अर्जुन जोंको, महासचिव जोसेफ हाईबुरु, मनोज दास, विजय सिंह लेयांगी, मांझी होनहागा, गोपी बोदरा, रामेश्वर हाईबुरु, बिर सिंह पुरती, भीमसेन गोप और सिदलाल पुरती शामिल हैं।

बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि रेंगो पुरती ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार, महिला कांग्रेस प्रखंड सचिव पिंकी लामाय, मंडल उपाध्यक्ष रितेश मुंडरी, चंद्र मोहन होनहागा, अमीर पुरती, बबलू कांडेयांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई।

Related Posts