Regional

साकची बाजार में अवैध अतिक्रमण और देह व्यापार पर चुप प्रशासन, विरोध करने पर भाजपा नेताओं पर मुकदमा

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार और अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले भाजपा और जन सुविधा मंच के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर भाजपा नेताओं ने प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने इसे प्रशासन की “हिटलरशाही” बताते हुए कहा कि साकची थानेदार की देखरेख में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों से कारोबार कर रहे वैध दुकानदार अतिक्रमणकारियों से परेशान हैं, लेकिन थानेदार की मिलीभगत से उन्हें सुरक्षा नहीं मिल रही। फुटपाथ और सड़कों पर दुकानों के कारण आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। विकास सिंह ने कहा कि केवल उगाही के कारण साकची थाना प्रभारी कानून को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरे जिले में सबसे ज्यादा देह व्यापार के मामले इसी थाना क्षेत्र में सामने आए हैं, लेकिन कार्रवाई के बजाय विरोध करने वालों को मुकदमों से डराया जा रहा है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से साकची बाजार का पैदल निरीक्षण करने की मांग की है।

Related Posts