Crime

चांडिल डैम में नहाने के दौरान डूबे पॉलिटेक्निक छात्र मोहम्मद साहिल का शव मिला*

न्यूज़ लहर संवाददाता
चांडिल। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल डैम में कल नहाने के दौरान डूबे पॉलिटेक्निक छात्र मोहम्मद साहिल का शव आज सुबह पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मोहम्मद साहिल की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह रांची के रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर करीब 3 बजे मोहम्मद साहिल अपने दोस्तों के साथ चांडिल डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक डूब गया। घटना के बाद उसके साथ गए दोस्तों ने रात करीब 8 बजे चांडिल थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात भर खोजबीन जारी रखी और आज सुबह करीब 9 बजे डैम से मोहम्मद साहिल का शव बरामद कर लिया गया। शव को पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से परिवार गहरे शोक में है।

Related Posts