Regional

जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन, रंजन ठाकुर को दोबारा मिली कमान

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान रंजन कुमार ठाकुर ऊर्फ आशीष ठाकुर को पुनः प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उन्हें पुनः नियुक्ति पत्र सौंपा।

प्रखण्ड के अंतर्गत नौ मण्डलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई। परसुडीह मण्डल से नारायण डे, टाटानगर मण्डल से मनोज कुमार मिश्रा ऊर्फ मुन्ना मिश्रा, बागबेड़ा से राजनारायण यादव, करनडीह–घाघीडीह से रंजन सिंह, गदड़ा से अनिरुद्ध कुमार पुरी, सुन्दरनगर से अजय महतो, गोविन्दपुर से नरेश गौरा, घोड़ाबांधा से रुबी जी, तथा एमजीएम ग्रामीण मण्डल से सरत चन्द्र महतो को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी में उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के साथ प्रखण्ड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद, महामंत्री मो. सगीर, महेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, अजय मण्डल, सुरज मुण्डा, राजेन्द्र पाण्डेय, अपर्णा गुहा, ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी, अंकुश बनर्जी और मो. चाँद सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts