Regional

11 वर्षों की उपलब्धियों पर मंझगांव में चर्चा, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम को लेकर मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न* 

 

 

चाईबासा/मंझगांव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत मंझगांव प्रखंड में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई और कार्यक्रम संयोजक मजहर हुसैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत आयोजित इस बैठक का उद्देश्य मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने की रणनीति बनाना और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता को और मजबूत करना था।

*विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएं : बड़कुंवर गागराई*

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे वह गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत या जन-धन योजना – इन सभी योजनाओं ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों से कहा कि वे इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और लाभार्थियों के अनुभवों को भी साझा करें।

 

*कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाएगा यह अभियान : मजहर हुसैन*

कार्यक्रम संयोजक मजहर हुसैन ने कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” कार्यक्रम न केवल सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने का माध्यम है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी ऊँचा करेगा। उन्होंने मंडल स्तर पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाएं।

 

*बैठक में रणनीति पर हुई चर्चा*

बैठक में आगामी दिनों में गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों जैसे कि पदयात्रा, लाभार्थी सम्मेलन, जनसंवाद अभियान इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पंचायत अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी frontal संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Posts