Regional

मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित भागवत कथा में हुआ उद्धव चरित्र और रुक्मणी विवाह का भावपूर्ण चित्रण मारवाड़ी महिला समिति ने कराया पाँच जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह

 

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज कथा वाचक महाराज श्री ने उद्धव चरित्र का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण चित्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने ब्रजवासियों की निष्कलंक भक्ति का उदाहरण देते हुए कहा, “भक्ति करनी है तो ब्रजवासियों जैसी करो।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की कथा का भी सुंदर वृतांत सुनाया गया, जिसके उपरांत रुक्मिणी विवाह की सुंदर झांकी भी निकाली गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ मारवाड़ी महिला समिति द्वारा एक विशेष सामाजिक पहल करते हुए पाँच जरूरतमंद जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। समिति ने न केवल विवाह की संपूर्ण व्यवस्था की, बल्कि नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थ उपयोगी सामग्री और उपहार भी भेंट किए।

 

इस अवसर पर चाईबासा के साथ-साथ जमशेदपुर, गम्हरिया और चक्रधरपुर आदि क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला समिति की सदस्याएं कथा श्रवण हेतु पहुंचीं और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

समिति की अध्यक्ष चंचल सर्राफ एवं सचिव निशा केडिया की अगुवाई में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर गोमती देवी, किरण, सविता, सरिता, पुष्पलता, आशा, रजनी, कविता, संतोष, शकुंतला, बेला, अनीता, कोमल, ममता, कांता, श्रीकांता, मंजू, सोनी, नर्मदा, संगीता, पिंकी, मनीषा, डिंपल, खुशबू, विनीता, रश्मि, ज्योति, रेनू, नेहा, निकिता, सुमन सहित बड़ी संख्या में समिति की सदस्याएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भागवत कथा का यह आयोजन धार्मिक चेतना के साथ सामाजिक सेवा का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है, जिसे सभी वर्गों से भरपूर सराहना मिल रही है।

Related Posts