बागबेड़ा में स्कूली बच्चों के बीच योग दिवस मनाया गया योग शरीर को निरोग एवं स्वस्थ बनाती है : सुनील गुप्ता

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में स्कूल के सहायक सचिव सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में स्कूली बच्चों के बीच योग करके योग दिवस मनाया गया। इस दौरान पतंजलि की योग शिक्षिका हेमा सिंह, तनुश्री दत्ता, रोमा दे एवं संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से सैकड़ो स्कूली बच्चों के बीच कई सारे योग और अभ्यास करवाए। इस दौरान प्राचार्या कृष्णा पांडे एवं इंचार्ज सरोज ने योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दी। स्कूल के सहायक सचिव सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि योग करने से शरीर को निरोग रखने में और तनाव दूर करने के साथ मन को शांत और एकाग्र करने में सहायक होती है। वही संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने हर लोगों को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करते हुए खुद को स्वस्थ और फिट बनाने की बात कही।
इस मौके पर स्कूल के सहायक सचिव सह पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती, पतंजलि की योग शिक्षिका हेमा सिंह, तनुश्री दत्ता, रोमा दे, स्कूल के प्राचार्या कृष्णा पांडे, इंचार्ज सरोज, शिक्षिका रोशनी, रिया दास उपस्थित थे।