नोवामुंडी में भाजपा की बैठक, गीता कोड़ा बोलीं – 24 जून को होगा प्रखंड कार्यालय सामने धरना प्रदर्शन

नोवामुंडी: पश्चिम सिंहभूम जिला में रविवार को नोवामुंडी के भाजपा कार्यालय में आगामी आक्रोश प्रदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसे प्रदेश कार्यालय मार्गदर्शन में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने बैठक की कार्यवाही की रूपरेखा विस्तार से प्रस्तुत की।
गीता कोड़ा ने कहा कि 24 जून को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदेश सरकार की नीतियों, कुशासन और भ्रष्टाचार के विरोध में एक सशक्त धरना–प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के सिद्धांतों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
इसके साथ ही गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं को सामने रखें और धरना के माध्यम से उनकी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने में योगदान दें।
बैठक में नोवामुंडी और आसपास के प्रखंडों से भाजपा के जिला व प्रखंड कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी तथा युवा नेता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र से धरना में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने पर सहमति जताई।
गीता कोड़ा ने बैठक समापन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि यह धरना–प्रदर्शन भाजपा की प्रतिबद्धता और संगठन के सशक्त नेतृत्व का परिचायक होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित व लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगी।