Regional

भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में कांग्रेस नेताओं ने निभाई सेवा, आनन्द बिहारी दुबे ने किया रथ पूजन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर : शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे अपने नेतागणों के साथ बिष्टूपुर राम मंदिर परिसर पहुँचे और सेवा कार्य में भाग लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे सहित कांग्रेस नेताओं ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ को रथ पर विराजमान कराया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव के के शुक्ल, उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, रंजीत सिंह, रानी राव और निखिल कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भक्तिमय वातावरण में सभी ने भगवान से राज्य की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

Related Posts