Regional

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, सलगाझरी में बैठक के बाद जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने सुनीं जनसमस्याएं

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। परसुडीह मंडल कांग्रेस कमिटी अंतर्गत सलगाझरी में रविवार को संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता मोहन सरदार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, मंडल पर्यवेक्षक सुरज मुंडा और परसुडीह मंडल अध्यक्ष नारायण डे भी मंचासीन रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नए तेवर के साथ कार्य कर रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत मंडल और पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन तेजी से पूर्ण किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नए लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि कमिटियों को सशक्त बनाकर उनके माध्यम से जनहित की समस्याओं का संकलन और समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को निसंकोच बताएं, जिला कांग्रेस आपकी आवाज बनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाएगी और मांग पत्र सौंपेगी। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी कई समस्याएं रखीं, जिन्हें सुनने के बाद जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने गंभीरता से संज्ञान लिया और बैठक के उपरांत क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों ने उनके समक्ष जल, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को रखा है, जिनके समाधान के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।

Related Posts