सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने की नई टीम की घोषणा, कई पदाधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई टीम की घोषणा की है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी की सहमति से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रिंकू तिवारी ने की। संगठन ने उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा को बनाया है, जबकि पश्चिम बंगाल की कमान नीरज कुमार शाही को सौंपी गई है। झारखंड प्रदेश की महामंत्री की जिम्मेदारी श्रीमती रजनी सिंह को दी गई है।
बिहार में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नीरज सिंह की नियुक्ति की गई है। जमशेदपुर निवासी सांवर लाल शर्मा को केंद्रीय संरक्षक मंडल में स्थान मिला है। दयाशंकर मिश्रा को कोल्हान झारखंड प्रदेश का संयोजक सह प्रभारी बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक की जिम्मेदारी देवानंद झा को, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष का दायित्व मनीष सिंह वंदन को और पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष का पद मनीष तिवारी को सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले का अध्यक्ष अरमान शर्मा को नियुक्त किया गया है।
महिला मोर्चा सरायकेला-खरसावां की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता मिश्रा बनाई गई हैं। माहेश्वर प्रताप सिंह को जमशेदपुर महानगर का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार श्रीवास्तव को झारखंड प्रदेश सचिव के साथ-साथ ओडिशा का प्रभार भी सौंपा गया है। रोहित कुमार जोशी को संथाल परगना का संयोजक बनाया गया है, वहीं पवन कुमार उपाध्याय को जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड से हृदयानंद तिवारी (जमशेदपुर) और डॉ. संजय कुमार (पतरातू) को शामिल किया गया है। जमशेदपुर महानगर कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी अजय तिवारी को और जिला प्रवक्ता का दायित्व शिव शक्ति प्रसाद को सौंपा गया है।
संगठन की इस नई घोषणा से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जल्द ही इनके नेतृत्व में विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।