सुधीर कुमार गिरफ्तार : चंपई सोरेन के करीबी और भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी की गिरफ्तारी के पीछे सियासी साजिश की चर्चा!!

गोड्डा। साहिबगंज के भोगनाडीह में हूल दिवस के दौरान हुए उपद्रव मामले में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार की गिरफ्तारी ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर हेमंत सरकार ने चंपई दा की राजनीतिक पकड़ कमजोर करने की रणनीति बनाई है। पुलिस ने उनके साथ ओडिशा निवासी गणेश मंडल को भी गिरफ्तार किया है।
साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह के अनुसार, 30 जून को सुधीर कुमार समेत 8-10 लोगों ने बरहेट और बोरियो क्षेत्र में साड़ी, धोती, हथियार और पैसे बांटे थे, ताकि भोगनाडीह में होने वाले सरकारी कार्यक्रम को बाधित किया जा सके। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि एक मोबाइल नंबर के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी 20 जून से ही बरहेट, बोरियो और साहिबगंज इलाके में सक्रिय थे। सुधीर कुमार भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी पद पर हैं, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
इधर, पूर्व सीएम चंपई सोरेन के करीबियों का कहना है कि सुधीर कुमार उनके सारे राजनीतिक एजेंडे तय करते थे और मीडिया तक पहुंचाते थे। उनका आरोप है कि हेमंत सरकार ने हथियार रखने के नाम पर सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर चंपई सोरेन की राजनीतिक कमर तोड़ने की कोशिश की है। चर्चा यह भी है कि सुधीर कुमार ने जमशेदपुर समेत कई इलाकों में अनेक लोगों को‘पोटल सिस्टम’ बना कर दिया है, जो समाचार जगत में लगातार हलचल मचाए रखती थी। वे प्रोफेशनल व्यक्ति माने जाते है सर्विस के बदल तय फीस लेते थे।इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भी मामला है। लेकिन वे हथियार के साथ कैसे पकड़े गए यह भी जांच का विषय है।