राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर बांटे गए एक क्विंटल लड्डू

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस साकची गोलचक्कर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक क्विंटल लड्डू का वितरण किया।
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष ललन यादव ने बताया कि आज ही के दिन 5 जुलाई 1997 को हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का उद्देश्य दलित, वंचित, गरीब और अल्पसंख्यक समुदायों को न्याय दिलाना और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में शामिल करना रहा है।
ललन यादव ने कहा, “गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल, अल्पसंख्यकों का बल, राष्ट्रीय जनता दल।” उन्होंने बताया कि बिहार में स्थापना दिवस पर बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी तरह देशभर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता इस दिन को संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ मना रहे हैं।