विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने की बैठक, सेल में बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए—लक्ष्मी सुरेन,

गुवा
झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय मे शुक्रवार देर शाम एक विशेष बैठक मजदूरों एवं बेरोजगारों तथा ग्रामीणों के साथ की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो पार्टी पश्चिमी सिंहभूम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन शामिल हुई।
साथ ही झामुमो के जिला कमेटी सदस्य रिमू बहादुर, मोहम्मद तबारक,नोवामुंड़ी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा देवगम भी शामिल हुए।
बैठक में गुवा बाजार में विस्थापितों को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही यह भी बैठक में कहा गया कि विस्थापितों का सेल प्रबंधन द्वारा नए सिरे से सर्वे करया जाए ताकि जो सही में विस्थापित हो रहे हैं उनका घर सेल प्रबंधन द्वारा दी जाए। साथ ही सेल में बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए इस पर चर्चा की गई। तथा खदान क्षेत्र में सुरक्षित कार्य करने को लेकर सेल के मजदूरों को भी सुरक्षित से कार्य करने का सलाह दी गई।
अंत में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे को जिला बदल करने को लेकर कहा कि मजदूर नेता को कुछ लोगों ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए 6 महीने के लिए जिला से बाहर करने का कार्य किया है। इसकी निष्पक्ष जांच की जाए। मजदूर नेता रामा पांडे मजदूरों की आवाज है और मजदूरों की आवाज को कुचलने का कार्य किया है। अंत में उन्होंने कहा कि विस्थापितों को पहले बसाए उसके बाद उसे विस्थापित करें। बैठक के अंत में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के उप महामंत्री पदमा केसरी एवं प्रशांत चाम्पिया को संगठन सचिव बनाया गया।
इस दौरान इस बैठक में महामंत्री अंतर महाकुड़, इम्तियाज अंसारी, संजय सांडिल, राजेश यादव, राजेश सांडिल जी, जोर्ज तिर्की, किशोर सिंह, महिला उपाध्यक्ष चन्द्रिका खण्डाईत,आरती होरो सहित किरीबुरू, चिड़िया से काफी ठेका मजदूर एवं यूनियन के अधिकारी उपस्थित थे।