Regional

एनसीपी युवा मोर्चा के डॉ. पवन पांडेय ने पीएम और सीएम को लिखा पत्र, राज ठाकरे की पार्टी पर लगाया उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा का आरोप

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। रविवार को एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर आग्रह किया कि महाराष्ट्र में राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ता चुन-चुन कर उत्तर भारतीय (हिंदी भाषी) लोगों को मराठी भाषा के आड़ में मारपीट कर अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है, जिसे अनदेखा करना उचित नहीं होगा। डॉ. पांडेय ने कहा कि मराठी भाषा के नाम पर इस प्रकार की विभाजनकारी नीति देश के लिए खतरनाक है। क्या मुंबई और महाराष्ट्र किसी पार्टी की निजी संपत्ति हो सकती है? क्या प्रांतवाद के नाम पर किसी व्यक्ति को मारा-पीटा जा सकता है क्योंकि वह प्रदेश की भाषा नहीं जानता? भाषा तो केवल संवाद का माध्यम है, लेकिन उसका ज्ञान नहीं होने पर किसी व्यक्ति को बेइज्जत करना खुलेआम गुंडागर्दी है। उन्होंने चेताया कि इसका असर देश के अन्य राज्यों में भी हो सकता है और अन्य राज्यों में काम करने गए लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे का उद्देश्य हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को धमकाकर अवैध उगाही करना है। ऐसे संगठन को राजनीतिक दल कहना गलत होगा और इस पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, तभी इस मानसिकता वालों को सबक मिलेगा।

Related Posts