Regional

मूसाबनी बाजार में वर्षों से जमा कचरे की साफ-सफाई शुरू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की पहल लाई असर

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित मूसाबनी बाजार क्षेत्र में करीब डेढ़ साल से जमा कचरे को हटाने का कार्य पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की पहल पर शुरू हो गया। कुछ दिन पहले बाजार निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने सफाई की बदहाल स्थिति देखी थी। उन्होंने तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी के बगल में वर्षों से जमा भारी कचरे को देख वे चिंतित हुए और तुरंत सीओ से बात कर कार्रवाई की मांग की। उनकी तत्परता के बाद एचसीएल प्रबंधन ने हाईवा और जेसीबी भेजकर सफाई अभियान शुरू किया।

 

श्री दुबे ने कहा, “स्वच्छता सिर्फ व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, यह जन आंदोलन है। जनता की आवाज़ उठाना और समाधान तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।” इस मौके पर सामंत कुमार, संजय कुमार साह, समशेर खान, लक्ष्मण चन्द्र बाग, शत्रुघन प्रसाद, रवि, अंथोनी बास्टिंग, मो. इब्राहिम, राजेन्द्र पासवान, देबू पांडा, मो. इरफान, मोसेस डानियल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और दुकानदार उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की इस पहल की सराहना की।

Related Posts