Crime

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत ट्रेन से 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद

न्यूज़ लहर संवाददाता
रांची: रेल सुरक्षा बल, रांची मंडल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन NARCOS” के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। RPF कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रांची मंडल में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 15027 (गोरखपुर एक्स.) में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी एवं उनकी टीम (RPF पोस्ट रांची) द्वारा ट्रेन एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान कोटशिला रेलवे स्टेशन पर कोच संख्या B-8 की सीट संख्या 23 के नीचे एक नीले रंग का लगेज बैग और एक काले रंग का पिठ्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ के बावजूद जब किसी यात्री ने इन बैगों पर दावा नहीं किया, तब बैग खोले गए। जांच के दौरान दोनों बैगों से कुल 12.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बताई गई है। DD किट द्वारा जांच में यह पदार्थ गांजा (Marijuana) पाया गया। बरामद सामग्री को विधिवत रूप से जब्त कर GRP बोकारो को सुपुर्द कर दिया गया। महिला उपनिरीक्षक प्रियंका कुमारी एवं उनकी टीम की तत्परता और सतर्कता से यह सराहनीय कार्य संभव हो सका।

Related Posts