भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया अल्पसंख्यक चौपाल, मोदी सरकार की योजनाओं की दी जानकारी, सैकड़ों लोगों के बने राशन व आयुष्मान कार्ड

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से टिनप्लेट स्थित खालसा क्लब के गुरुनानक वेलफेयर सेंटर सभागार में अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन किया गया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम उपस्थित रहे। मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, रॉकी सिंह और मोहम्मद निसार भी मौजूद थे।
स्वागत संबोधन में मंजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी दें और जोड़ें। इस अवसर पर राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।
प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि पहले गरीब, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों तक सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने सभी के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। देश आज तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि अल्पसंख्यक समाज का बड़ा वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है।
मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी और धन्यवाद ज्ञापन रॉकी सिंह ने किया। इस मौके पर मिली दास, शाहिद खान, मिराज अहमद, फातिमा शाहीन, युवराज सिंह, सूरज सिंह, विकास शर्मा, सुखदेव सिंह, साहेब सिंह, नौशाद खान, चंचल भाटिया, शोएब अख्तर, रहीम खान, गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, मंजू, लखबीर सिंह लक्खा, किरणदीप कौर रिंकी कौर समेत कई लोग उपस्थित थे।