कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने मांझी बगान का दौरा कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, सड़क और लाइट के समाधान का दिया आश्वासन

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर: शुक्रवार को किताडीह पश्चिम पंचायत के मांझी बगान में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का क्षेत्र के गणमान्य लोगों और महिलाओं ने स्वागत किया। गांव में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला-पुरुषों ने पेयजल, सड़क, बिजली, सफाई और अधूरी पड़ी पानी की पाइपलाइन का मुद्दा उनके समक्ष रखा। जिलाध्यक्ष दुबे ने सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने जर्जर सड़क का मौके पर मुआयना किया। इस दौरान लोगों ने हाईमास्ट लाइट लगाने की भी मांग की। समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने वहीं से जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन कर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया और तत्काल निर्माण कराने का अनुरोध किया। पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर जिला योजना मद से जल्द कार्य कराया जाएगा और हाईमास्ट लाइट भी शीघ्र लगाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, करनडीह-घाघीडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुन्ना, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राजनारायण यादव, पूर्व उपमुखिया गमन ठाकुर, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री प्रमोद मिश्र, अनिल सिंह, अपर्णा गुहा, राजा ओझा, आरजीपीएस सुनील गुप्ता, उपमुखिया लखन सिंह, संतोष ठाकुर, जनार्दन गोस्वामी, सविता कच्छप, सुधीर दुबे, मुकेश कुमार, प्रशेनजीत, किसुम देवी, हीरा नई देवी, देवन्ती देवी, बबलू पांडेय, बसंत ठाकुर, रवि चौबे, योगेंद्र सिंह, रानी देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।