Regional

नीमडीह गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, गांव में छाया मातम

न्यूज़ लहर संवाददाता
राजनगर।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय शक्तिसेन महतो और 55 वर्षीय संतोष महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिरने से वह भी उसकी चपेट में आ गए। संतोष महतो के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं।

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। संतोष महतो को राजनगर सीएससी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, शक्तिसेन महतो को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी ग्रामीण आह्लाद महतो ने प्रशासन को दी। प्रशासन ने दोनों मौतों की पुष्टि कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Posts