Regional

झारखंड के होनहार डिजिटल क्रिएटर्स को मिला सम्मान*   *चाईबासा के ओम करवा उर्फ “Omy Jack” को भी किया गया सम्मानित* 

 

 

चाईबासा: झारखंड के उभरते डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मान देने के लिए रविवार को चाईबासा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Jharkhand Content Creator Association (JCCA) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों जमशेदपुर, घाटशिला, दुमका, रांची, रामगढ़, चाईबासा और जामताड़ा से आए क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर चाईबासा के ओम करवा, जो सोशल मीडिया पर “Omy Jack” के नाम से प्रसिद्ध हैं, को भी अवॉर्ड से नवाजा गया। ओम करवा को यह सम्मान उनकी रचनात्मकता, डिजिटल प्रभाव और झारखंड की डिजिटल पहचान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया।

 

ओम करवा यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं और अपने रोचक तथा सांस्कृतिक कंटेंट के माध्यम से युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

 

कार्यक्रम के संरक्षक श्री संजीब सरदार थे, जबकि आयोजन में Law Prep Tutorial, Master Minds, JD Travels, Success Classes, Burp, Ease और Shree Vinayaka Group का सहयोग रहा।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड के युवाओं को डिजिटल क्रिएशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। आयोजकों का कहना है कि ऐसे सम्मान समारोह न सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स को पहचान दिलाते हैं, बल्कि झारखंड की भाषा, संस्कृति और सामाजिक विविधताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने में भी सहायक होते हैं।

 

झारखंड के डिजिटल भविष्य की दिशा में यह एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Related Posts