जेएलकेएम में शामिल हुए पूर्व मुखिया मनीष कालुंडिया, अर्जुन मालवा समेत कई नेता*

चाईबासा: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का जनाधार कोल्हान क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चाईबासा के कचहरी तालाब में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन मालवा, पूर्व मुखिया मनीष कालुंडिया, अजय देवगम समेत दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करण महतो ने की, जबकि मुख्य मार्गदर्शक के रूप में अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा उपस्थित रहे।
बैठक का आयोजन जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो की पूर्वी सिंहभूम में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने से पहले किया गया। इस दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। शामिल होने के बाद मनीष कालुंडिया और अर्जुन मालवा ने संयुक्त रूप से कहा कि कोल्हान क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन जेएलकेएम एकमात्र ऐसा मंच है, जो आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ रहा है।
महागठबंधन पर साधा निशाना
पार्टी नेता व अधिवक्ता महेन्द्र जामुदा ने कहा कि कोल्हान की जनता ने महागठबंधन को भरपूर समर्थन देकर विधायक बनवाया, लेकिन इसके बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सड़कों पर उतरने को मजबूर है और जल्द ही झामुमो-कांग्रेस को भी जनता नकार देगी, जैसे बीजेपी-आजसू गठबंधन को किया।
जिलाध्यक्ष करण महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो द्वारा पिछले दिनों जिले में की गई दो जनसभाओं का सकारात्मक असर दिखने लगा है। जेएलकेएम अब पंचायत और बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करने में जुटेगा।
सदस्यता ग्रहण करने वाले नए नेताओं को पार्टी में माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष करण महतो के अलावा अधिवक्ता संजय देवगम, नितिन जामुदा, हीरालाल हेम्ब्रम, अजय महतो, संजय कुंकल, महानायक सुंडी, दुर्योधन महतो आदि शामिल थे।
पार्टी में शामिल होने वालों में
मनीष कालुंडिया, अजय देवगम, अर्जुन मालवा (पूर्व जिलाध्यक्ष, सपा), राजेश देवगम, जानम देवगम, दिलीप खंडईत, चढ़ाग देवगम, कांडे जोंको, मानकी कालुंडिया, लक्ष्मण देवगम, शिशुपाल खंडईत, रंजीत गोप, बबलू बारी, टीपो कालुंडिया, नंदू खंडईत, पेटू दास, गोवर्धन कालुंडिया, रूप खंडईत, कोवा कर्मकार, चुबू लोहार, कृष्णा सावया, कुशल दास, जीवन पूर्ति, दीनबंधु नायक, गोविंद कुमार, रोहित देवगम, राजा सवैया, अक्षत टोपनो, दीपचंद होनहागा सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
सदस्यता लेने के बाद सभी नए सदस्य पूर्वी सिंहभूम में आयोजित जेएलकेएम की जनसभा में भाग लेने के लिए जमशेदपुर रवाना हुए।