पूर्व सांसद ददई दुबे के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जताया शोक

न्यूज़ लहर संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि स्व. चन्द्रशेखर दुबे का निधन झारखंड प्रदेश कांग्रेस और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। वे धनबाद से सांसद, विश्रामपुर से विधायक तथा झारखंड सरकार में मंत्री रहे। मजदूरों के मसीहा के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ईश्वर से प्रार्थना करती है कि उनकी आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
इस अवसर पर केके शुक्ला, एलबी सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, अंसार खान, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, नलिनी कुमारी, अमित श्रीवास्तव, अली रजा खान, राजीव मिश्र, शमशेर आलम, सुदर्शन तिवारी, दिनेश मिश्र, श्रीराम सिंह, बिजेंद्र पांडेय, बिरेंद्र पांडेय, राजा ओझा, ज्योति मिश्र, राजेश चौधरी, अमर मिश्र, राजेश पांडेय, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, कुमार गौरव, विनोद यादव, सुनीता मिश्र, अजय पांडेय, रंजीत सिंह, चन्द्रवती पाल, गुड्डी देवी, किशन दुबे, हरिहर प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।