Regional

रोटरी क्लब चाईबासा का 65वां पदस्थापन समारोह संपन्न विकास दोदराजका बने नए अध्यक्ष, हीना ठक्कर को सचिव की जिम्मेदारी

 

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा का 65वां पदस्थापन दिवस रविवार कल देर शाम को स्थानीय निजी होटल में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नए सत्र 2025–26 के लिए विकास दोदराजका को क्लब का अध्यक्ष और हीना ठक्कर को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया।

पदस्थापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर से आए पूर्व मंडल राज्यपाल रो. रोनाल्डो डिकोस्टा और विशिष्ट अतिथि उप राज्यपाल देवेंद्रनाथ जेना रहे। दोनों अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को पारंपरिक रोटरी विधान के अनुसार पद की शपथ दिलाई।

नवीन अध्यक्ष विकास दोदराजका ने सत्र 2025–26 के लिए कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

उपाध्यक्ष: डॉ. वीणा मूंधड़ा

सह सचिव: रमेश दत्तानी

कोषाध्यक्ष: कुणाल साव

सार्जेंट एट आर्म्स: विष्णु भूत

तकनीकी अधिकारी: सौरव प्रसाद

क्लब प्रशासन: सुशील मूंधड़ा

रोटरी फाउंडेशन: सुनीत खिरवाल

क्लब लर्निंग फैसिलिटर: निरंजन साव

यंग लीडर्स कॉन्टैक्ट: विक्रम खिरवाल

जल संरक्षण एवं पर्यावरण: अनिल शर्मा

क्लब मेंटर: प्रवीण पटेल

बाल सुरक्षा: अशोक गुप्ता

एग्जीक्यूटिव सचिव: अंजू राठौड़

मेंबरशिप चेयर: अभिषेक दोदराजका

सामाजिक संपर्क: जी.एस. खोखर

कम्युनिटी सर्विस चेयर: महेश खत्री

अंतरराष्ट्रीय सेवा चेयर: मदन लाल गुप्ता

स्वास्थ्य सेवा विभाग: डॉ. सौम्य सेनगुप्ता

सेनिटेशन: देवजानी डे

पल्स पोलियो: डॉ. विजय मूंधड़ा

सहेली सेंटर: कविता शर्मा

बुलेटिन: हीना और शीतल मूंधड़ा

अपने पहले संबोधन में अध्यक्ष विकास दोदराजका ने कहा कि उनका उद्देश्य न केवल रोटरी क्लब के विस्तार में योगदान देना है, बल्कि इसकी पहुँच गाँव, पंचायत और दूरदराज के क्षेत्रों तक सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित गतिविधियाँ संचालित करने का संकल्प लिया। साथ ही एस.आर. रुंगटा ग्रुप के प्रति कार्यक्रम के प्रायोजन के लिए आभार भी प्रकट किया।

मुख्य अतिथि श्री डिकोस्टा ने रोटरी को एक अंतरराष्ट्रीय संस्था बताते हुए कहा कि यह संस्था युवाओं को यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से वैश्विक अनुभव प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि रोटरी स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है। इस वर्ष का रोटरी थीम “Unite for Good” यानी “अच्छे के लिए एकता” को उन्होंने समाज को प्रेरित करने वाला बताया।

विशिष्ट अतिथि रो. देवेंद्रनाथ जेना ने रोटरी के उद्देश्यों और वैश्विक दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने पूर्व सत्र 2024–25 में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया, वहीं पूर्व सचिव सुशील चौमॉल ने अपना सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवनियुक्त सचिव हीना ठक्कर ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन रो. विक्रम खिरवाल ने किया और रो. शीतल मूंधड़ा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जमशेदपुर, चक्रधरपुर, रांची सहित विभिन्न शहरों के गणमान्य अतिथि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और रोटरी क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related Posts