रोटरी क्लब चाईबासा ने छाया बालिका गृह में किया पौधारोपण, बच्चों के साथ मिलकर रोपे गए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंगलवार को स्थानीय छाया बालिका गृह परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना था, बल्कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करना रहा।
पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने की। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब हर वर्ष बड़े पैमाने पर पौधारोपण करता है और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाता है। इस वर्ष भी क्लब ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में छाया बालिका गृह में फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सचिव रो. हिना ठक्कर के पर्यावरण जागरूकता संबोधन से हुई। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी का साझा दायित्व है और हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
इस अवसर पर बालिका गृह की बच्चियों ने भी क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर पौधारोपण में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में एक भावनात्मक और सामूहिकता का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के प्रायोजक रो. पुनीत सेठिया थे।
इस अवसर पर रोटेरियन प्रशांत गुप्ता, रितेश मूंधड़ा, विष्णु भूत, रो. अभिषेक दोदराजका, सह सचिव रमेश दत्तानी सहित बाल आयोग रांची से सहायक कर्मचारी प्रवेश कुमार सिंहा, बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी, और बालिका गृह की निदेशक नरगिस खातून, सबा, सावित्री समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण सरंक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।