Regional

कांग्रेस का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन सृजन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जुलाई को चाईबासा में

 

चाईबासा: कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी रविवार, 20 जुलाई 2025 को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगठन सृजन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रमंडल मुख्यालय स्थित पिल्लई हॉल, चाईबासा में किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड सह प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो एवं जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहेंगे।

प्रशिक्षण सत्र में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत तीनों जिलों – प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं का दक्षता विकास और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर दिशा-निर्देश देना है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दोपहर 2:00 बजे से आसन्न नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष समीक्षा बैठक भी की जाएगी। इसमें तीनों जिलों के कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, नगर निकाय चुनाव पर्यवेक्षक, नगर अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर कमिटी गठन तथा चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और आगामी निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति तय करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Posts