Regional

कोल्हान में राजद को मजबूत बनाने का संकल्प, सम्मान समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

 

जमशेदपुर। बुधवार शाम 7 बजे राष्ट्रीय जनता दल कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार और जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश राय को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दन कुमार ने शंभूनाथ चौधरी को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि कमलदेव सिंह ने बैजू कुमार को सम्मानित किया, जबकि वरिष्ठ नेता जगेंद्र यादव ने रमेश राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कमलदेव सिंह ने कहा कि पूरे कोल्हान में कोई गुटबाजी नहीं चलेगी। जो लोग समानांतर कमिटी चलाने का प्रयास करेंगे, उन्हें चुन-चुन कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि इनके नेतृत्व में पार्टी कोल्हान क्षेत्र में और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रमेश शाह, सिंटू पांडे, मुन्ना कुमार यादव, रविन्द्र प्रसाद, श्रीमती अनीता देवी, शंभू राय, बिंदेश्वरी सिंह, अर्जुन राय, पंडित सुशील तिवारी और सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Related Posts