टाटानगर मंडल कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक, पंचायत और बूथ स्तर पर कमिटी गठन का निर्देश
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बुधवार को सुबह 11:30 बजे टाटानगर मंडल कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद तथा प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि टाटानगर मंडल कांग्रेस के अंतर्गत दक्षिण सुसनीगड़िया, उत्तरी सुसनीगड़िया और पूर्वी किताडीह पंचायत कमिटी का गठन पंचायत स्तर पर जाकर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को स्थान दिया जाए तथा पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग के गाइडलाइंस के अनुसार BLA-2 का चयन कर फार्म भरने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सुबह 10:00 बजे से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रखंड पर्यवेक्षक की अनिवार्य उपस्थिति होगी। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता व्याख्यान देंगे।
प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाएं, जनता की समस्याओं को संकलित कर मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग में समाधान के लिए आवाज उठाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, टाटानगर मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, प्रखंड पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, भारत यात्री अमरजीत नाथ मिश्र, टाटानगर मंडल पर्यवेक्षक सूरज मुंडा, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह नेताजी, अपर्णा गुहा, सेवादल के हरि सामद, करनडीह-घाघीडीह मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, मो. कमाल, शैलेश मिश्रा, दक्षिण सुसनीगड़िया पंचायत अध्यक्ष रवि करूवा, पूर्वी किताडीह पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, ओम प्रकाश, मो. चांद, शुभम झा, राजेश कुमार दुबे, सैलेन्द्र कुंवर, अजय ठाकुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह नेताजी को करनडीह-घाघीडीह मंडल में संगठन निर्माण कार्य हेतु दिन-रात कैंप कर पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कमिटी और BLA-2 निर्माण का दायित्व सौंपा गया है।